इन सब्जियों तथा फलो को छिलके के साथ खाना चाहिए। जानिए इसके बारे में।

तो हेल्लो दोस्तो मेरा नाम विपिन यादव और आप सभी का स्वागत करता हूं 

हम कई सारी सब्जियों को खाने में लेते वक्त उसके छिलके निकाल दिया करते है। इसका कारण यह होता है। कि या तो हमे इसे खाने से होने वाले फायदे के बारे में नही पता या फिर हमे छिलको का स्वाद अच्छा नही लगता। लेकिन आज हम चर्चा करेंगे कुछ ऐसी सब्जियाँ तथा फलो के बारे में जो खाने से हमे पोषकतत्व मिलते है। चलिए शुरू करते है 

1)शक्करकंद :-



शक्करकंद में काफी ज्यादा मात्रा में लौहतत्व और फाइबर पाया जाता है । उसके छिलके में भी यही तत्व ज्यादा मात्रा में होते है लेकिन हमें इसके छिलके को छीलकर खाना पसंद करते है । यदि आप शक्करकंद से महतम पोषकतत्व लेना चाहते है तो इसके छिलके को भी खाइये। 

2)केला :-



जी, आपको ताज्जुब होगा कि केले के छिलके को भला क्यों खाये । यहां पर हम बात कर रहे है केले के छिलके के अंदरूनी भाग की। जी हां, हम जिस छिलके को फेक देते है उसी छिलके के अंदरूनी भाग में बहोत ही ज्यादा मात्रा में विटामिन बी-12 पाया जाता है, जो हमारे लिए फायदेमंद है। आपको करना क्या है बस एक चम्मच लीजिये उसको छिलके के अंदरूनी भाग में घुमाइए और चम्मच में आए हूए गूदे को खा जाइये ।

3)खीरा :-



खीरा में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है ।उसके छिलके में तथा बीज में अधिक पोषकतत्व होते है। इसलिए ककड़ी के छिलके को फेकने के बजाय उसको खाने से अधिक पोषकतत्व का लाभ मिलेगा। अगर आपको कड़क आवरण खाना पसंद है तो।

4)आलू :-



बेशक यह सबसे आम सब्जी है। हमे आलू के छिलके को फेक देंते है। लेकिन अगर आलू की सब्जी को इसके छिलके के साथ बनाई जाए तो इसके फायबर और खनिज तत्व आपको जरूर मिलेंगे। अगर आप छिलके को खाकर उसको निगलने में कामयाब हो सकते हो तो बधाई हो आप आलू के 100% फायदे को हांसिल कर पाओगे ।

5)गाजर :-



गाजर के छिलके में ज्यादा मात्रा में बीटा केरेटिन होता है, फायबर भी होता है तो आखिर में गाजर भी छिलके के साथ खाना एक अक्लमन्दी है।

दोस्तो हमारा यह पोस्ट कैसा लगा कमेन्ट करके जरूर बताएं और हमे फॉलो और शेयर करना न भूले  

                                         धन्यवाद

rozbuzz

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्यार का इज़हार बिना आई लव यू बोले भी किया जा सकता है , जाने कैसे

कॉफ़ी के 4 फायदे, और रोज़ उपयोग करने पर ध्यान रखने वाली महत्त्वपूर्ण बातें सिफ़ारिश करना

पाव रोटी खाने के फायदे और नुकसान के बारे में पढ़ें