हेअर फॉल :तनाव से झड़ते है बाल , ज्यादा खाये प्रोटीन वाली चीजे
हेलो दोस्तों मेरा नाम विपिन यादव और आप सभी का अपने इस पोस्ट पे स्वागत करता हु।
बाल झड़ने की समस्या अब युवाओ में भी अधिक देखने को मिल रही है। वैसे तो हेअर फॉल के कई कारण हो सकते है। लेकिन तनाव भी एक अहम कारण है जिस पर लोगो का ध्यान नहीं जाता है। आइये जानते है। .......
तनाव का असर बालो पर भी पड़ता है। कोरोना काल में स्ट्रेस से हर फॉल और डैंड्रफ भी बढ़ रहा है। लाकडाउन से पहले स्ट्रेस से 10 - 15% मामले हेयरलास के थे जो अब 50-60 % तक हो गए है। हालाँकि महिलाओ में 80 - 90 %फीसदी बाल दोबारा आ जाते है। पुरुषो में भी दोबारा ग्रोथ हो जाता है। लेकिन मेल पैटर्न बाल्डनेस से झड़े बाल फिर आना मुश्किल हो जाता है। 20-40 साल वालो में अधिक मामला देखने को मिला है। इसमें महिलाये और टीनएजर्स अधिक है। यदि हेयरफॉल के मरीज 10 है तो 7 महिलाये और 3 पुरुष है। इसमें 3-5 मरीजों का हेयरफॉल सीधा तनाव से जुड़ा है। शुरू में इसको लाइफस्टाइल, खानपान और कुछ दवाइयों से रोका जाता है। ज्यादा गंभीर समस्या है तो पहलर पीआरपी थैरिपी और जरुरत पड़ने पर हेअर ट्रांसप्लांट होता है।
7 -8 घंटे की नींद जरुरी :-
हमे 24 घंटे में 7-8 घंटे की नीद जरूर लेना चाहिए। सोने से हमारे दिमांग से टेंसन दूर होता रहता है। और हम कुछ नहीं तो 24 घंटे में 7-8 घंटा टेंसन मुक्त रहते है। और रोजाना कम से कम 45 मिनट एक्सरसाइज़ करे। योग प्राणायाम करे। और नशा न करे इससे स्ट्रेस बढ़ाता है। रात को सोने से 30 मिनट पहले ही गैजेट्स से दूरी बना ले।
टेंसन से 3 तीन तरह का गंजापन होता है। :-
पहला :-
टेलोजन एफ्लॉव्यूअम यानी साइकोलॉजिकल या फिजिकल स्ट्रेस। यह कमान प्रॉब्लम है। इससे बालो की ग्रोथ पर बुरा असर पड़ता है। काम या पतले होने लगते है।
दूसरा :-
ट्राइकोटिलोमेनिया जिसमे टीनएजर्स के बाल झड़ते है। मरीज स्ट्रेस से खुद के बाल खींचता है या नोचता है। घर का माहौल, पढ़ाई की टेंसन या डर भी बाल झडने की वजह है।
तीसरा :-
एलोपीसिया एरिआटा जो ऑटो इम्युन डिसऑर्डर है। बॉडी के इम्यून सेल्स हेयर फॉलिकल्स पर अटैक करने लगते है और बाल झड़ना शुरू हो जाता है।
क्या चीज ज्यादा मात्रा में खाये :-
पनीर, अंडा, मीट, चिकन, सोयाबीन, दालें, अंकुरित मुंग चना, मशरूम, पालक, मेथी, बथुआ, सरसो, अनार, गुड़ खजूर, रोस्टेड चना, मखाना, बादाम, अखरोठ, बैरिज आदि खाये।
आयुर्वेदिक लड्डू फायदेमंद :-
वर्जिन नारियल तेल के 4 बूदों से रोज हल्का मसाज करे। किशमिस बादाम नारियल गुड़ और खजूर के लड्डू का रोज सेवन करे। नमक और नीबू कम खाये। सप्ताह में एक बार शिकाई और रीठा के काढ़ा से बालो को जरूर धोये। सप्ताह में एक बार एलोवेरा जेल से बालो में मसाज करे। इससे बालो में डैंड्रफ नहीं होते है। 100 ग्राम करंज के तेल में 1 ग्राम कपूर मिलाकर मसाज करने से भी डैंड्रफ नहीं होता है। और आपका बाल झड़ना बंद हो जाता है।
दोस्तों यह पोस्ट कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताये हमें आपके कमेंट का इंतजार है। और इस पेज को सब्सक्रइब करे। शेयर करना न भूले। मुझे आपके सपोर्ट की जरुरत है।
मेरा फेसबुक पेज
https://www.facebook.com/vipinyadav9956451781/
please visit my facebook page and follow me
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें